चिरापाटला के NSUI पदाधिकारी दिल्ली पहुंचे, छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन
नई दिल्ली/बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के छोटे से गांव चिरापाटला से NSUI के पदाधिकारी और करीब दो दर्जन छात्र दिल्ली पहुंचे। उन्होंने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन का समर्थन किया।
दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर NSUI सड़क पर उतरी है। संगठन ने छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग उठाई।
NSUI के प्रदेश सचिव आशुतोष आर्य के नेतृत्व में बैतूल क्षेत्र से अयूब खान, सुरेंद्र करोचे, धरम सहित करीब दो दर्जन छात्र दिल्ली पहुंचे और आंदोलन में शामिल होकर अपना समर्थन दिया।
NSUI कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों पर जल्द कार्रवाई और छात्रों को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही गई।
छात्रों ने कहा कि उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता और NSUI छात्रों के अधिकारों एवं सुरक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
रिपोर्ट — अकरम खान पटेल





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें